logo

टिकट वितरण में कांग्रेस ने सभी वर्गों का ध्यान रखा है।- योगेंद्र योगी


हांसी, हरियाणा में कांग्रेस एक तिहाही टिकटें पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग को दी - योगेंद्र योगी
कांग्रेस ने टिकट वितरण में रखा सामाजिक भगीदारी का ध्यान - योग्रेंद्र योगी
इंडिया गठबंधंन हरियाणा की सभी सीटों पर करेगा जीत दर्ज - योगेंद्र योगी
हांसी, 1मई। कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के टिकट बंटवारे के दौरान पिछड़ा वर्ग का खास ध्यान रखा है। पार्टी हाईकमान ने हरियाणा की दस लोकसभा सीटों पर तीन पिछड़ा वर्ग के नेताओं को लोकसभा का टिकट देकर पिछड़ा वर्ग का सम्मान करने का काम किया है। पार्टी के इस फैसले के बाद पिछड़ा वर्ग में कांग्रेस पार्टी के प्रति काफी उत्साह है। यह बात कांग्रेस नेता योगेंद्र योगी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हरियाणा में दो लोकसभा क्षेत्रों बीसी-बी के उम्मीदवार उतारे हैं। इनमें फरीदाबाद से महेंद्र प्रताप सिंह और भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से राव दान सिंह को टिकट दी है। वहीं, बीसी-ए वर्ग से राज बब्बर को गुरुग्राम लोकसभा से मैदान में उतारा है। हरियाणा की नौ लोकसभा सीटों में 3 सीटों पर कांग्रेस पार्टी ने पिछड़ा वर्ग के प्रत्याशियों को उतारा है। टिकट बंटवारे में जातिगत समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है। पिछड़ा वर्ग ने टिकट वितरण के बाद हरियाणा लोकसभा की सभी दस सीटें इंडिया गठबंधन की झोली में डालने का संकल्प ले लिया है। कांग्रेस कार्यकाल में पिछड़ा वर्ग का विशेष नीतियां बनाकर सम्मान किया गया था। राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के घोषणा-पत्र में पिछड़ा वर्ग के लिए जातिगत जनगणना करवाने की बात भी शामिल की है।
योगेंद्र योगी ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की ओर से पहली बार बीसी-ए वर्ग के प्रत्याशी को टिकट दी गई है। इससे बीसी-ए के 72 जातियों में कांग्रेस पार्टी के प्रति काफी उत्साह हैं और अब ये जातियां जमात बनकर काम करेंगी।सभी जातियों के लोगों ने कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने का संकल्प लिया है।
उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने टिकट वितरण पर कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने इस बार हरियाणा में टिकट बंटवारे के दौरान सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा है। कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा में अपने कार्यकाल के दौरान पिछड़ा वर्ग के विकास के लिए केश कला एवं विकास बोर्ड और मिट्टी कला बॉर्ड का गठन किया था। इसके साथ ही पिछड़े वर्ग की लोन माफ करने का काम किया था।
योगेंद्र योगी ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा के कार्यकाल के दौरान बीपीएल परिवारों को 100 गज के प्लाट प्रति परिवार दिए गए थे। कांग्रेस पार्टी सरकार बनने पर पिछड़े वर्ग के हित में अनेकों काम करेंगी। कांग्रेस नेता योगेंद्र योगी ने पार्टी हाईकमान और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष उदयभान सिंह और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी सदैव पिछड़ा वर्ग के हित में कार्य करती है। कांग्रेस पार्टी हरियाणा में सभी दस सीटें जीतकर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का काम करेंगी। हरियाणा में लोग बदलाव चाहते हैं। बीजेपी-जेजेपी समेत कई अन्य दलों के नेता लगातार कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

0
0 views